{"_id":"5de3fe518ebc3e54b2004a84","slug":"fire-in-the-firecracker-factory-two-youths-died-many-scorched-saharanpur-news-mrt456522469","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्टरी में लगी आग, दो युवकों की मौत, कई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्टरी में लगी आग, दो युवकों की मौत, कई झुलसे
विज्ञापन
सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मे जले लोग
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखा फैक्टरी में लगी आग, दो युवकों की मौत, कई झुलसे
सहारनपुर। पुंवारका में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि दूसरे युवक का शव बुरी तरह जली अवस्था में फैक्टरी में मिला। इसके अलावा कई कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से एक युवक की हालत बेहद गंभीर थी। पटाखा फैक्टरी में बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। साथ ही फैक्टरी में फंसे लोगोें को बाहर निकाला।
सदर कोतवाली के मोहल्ला चंद्र नगर निवासी मनदीप उर्फ लवली की देहात कोतवाली के गांव पुंवारका में पटाखा बनाने की फैक्टरी है। रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक फैक्टरी के अंदर बिजली का तार टूटने से निकली चिंगारी से पटाखों में आग लग गई। एक के बाद एक धमाके होने शुरू हो गए। उस समय फैक्टरी में 25-30 लोग मौजूद थे। लोग आग में घिरे तो चीखपुकार और भगदड़ मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। लगभग चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, जिनमें से बेहट के गांव पिठौरी निवासी संदीप (24) पुत्र नाथीराम की उपचार के दौरान मौत हो गई। हसीब निवासी गांव हीराहेड़ी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव लड़वा निवासी अर्पित का अस्पताल में उपचार शुरू किया गया। वहीं अर्पित का भाई अतुल (20) पुत्र विश्वास फैक्टरी में नहीं मिला। उसके लापता होने का शोर मचने पर फायर ब्रिगेड ने दोबारा फैक्टरी में तलाश की, तो अतुल का शव जली अवस्था में मिल गया। कई अन्य झुलसे लोगों का भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मे जले लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्पोट के बाद लगी में दबे युवक के शव को खोजती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR