Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire in peanut warehouse extinguished late night

Saharanpur News: देर रात बुझी मूंगफली गोदाम में लगी आग

Mon, 12 Jan 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fire in peanut warehouse extinguished late night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नानौता। नगर की स्टेट बैंक कॉलोनी में शनिवार देर शाम मूंगफली, ड्राइफ्रूट एवं क्रॉकरी के थोक व्यापारी के गोदाम में लगी आग पर देर रात काबू पाया जा सका। पीड़ित व्यापारी और व्यापार संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
नगर के मोहल्ला शेखजादगान की स्टेट बैंक कॉलोनी में ड्राइफू्ट, मूंगफली और क्रॉकरी के थोक व्यापारी अभिषेक गर्ग के गोदाम में रात आठ बजे आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही अभिषेक सहित अन्य कॉलोनी वासियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग द्वारा काफी मशक्कत के बाद देर रात आग बुझाई गई। इतने में आग से जलकर व्यापारी का लाखों रुपये का सामान जल गया था।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी अभिषेक ने बताया कि आग लगने से उनका करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निकांड पीड़ित व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला संयोजक राजीव नामदेव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक नामदेव ने व्यापारी को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन लाल, संरक्षक राजेंद्र गर्ग, खेमचंद कश्यप, भाजपा नेता एनसी शर्मा, उपाध्यक्ष सलमान मलिक, दिनेश अरोड़ा, प्रेमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed