{"_id":"59442bd44f1c1b4f568b4ab7","slug":"fire-in-fruit-and-vegetable-godown-burn-the-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल एवं सब्जी गोदाम में लगी आग, वाहन जले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल एवं सब्जी गोदाम में लगी आग, वाहन जले
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
आग में जलते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में चिलकाना रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी में दो दुकानों के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगने से मंडी में अफरा-तफरी मच गई। आग से गोदाम में रखा सामान एवं तीन स्कूटर स्वाहा हो गए।
दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े 10 बजे चिलकाना रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी में स्थित गुलशन सोनी की सोनी फ्रूट्स कंपनी और देशराज की दुकानों के पीछे बने गोदाम में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई थी।
बताया जा रहा है कि वहां पर फलों और सब्जियों के कैरेट्स रखे हुए थे। कुछ ही मिनटों में धू धू कर कैरेट जल उठे और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। जिससे मंडी में आसपास की दुकानों के लोगों में अफरा-तफरी सी मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और आग को काबू करने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक स्कूटर, जनरेटर और कैरेट के साथ वहां रखे फल एवं सब्जी स्वाहा हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।