{"_id":"602ffd148ebc3e1cbb42158d","slug":"fire-in-bike-entangled-in-power-line-helmet-saved-life-saharanpur-news-mrt5262021106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार में उलझकर धू-धू कर जली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार में उलझकर धू-धू कर जली बाइक
विज्ञापन
- सहारनपुर में मल्हीपुर रोड पर विद्युत लाइन में उलझने पर धू धूकर जलती बाइक।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड पर टूटकर गिरी विद्युत लाइन में फंसने के कारण बाइक में भीषण आग लग गई। विद्युत लाइन टूटकर बाइक सवार युवक के सिर पर आकर गिरी थी। गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, नहीं तो विद्युत लाइन में दौड़ रहा करंट युवक को भी नुकसान पहुंचा सकता था।
यह हादसा बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब 4:20 बजे हुआ। शहर के मोहल्ला हिम्मतनगर निवासी करन चौहान कलाकार और कोरियोग्राफर हैं। उनकी ससुराल मल्हीपुर रोड स्थित गांव बहादरपुर में है। वह बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। मल्हीपुर रोड पर बहादरपुर के नजदीक ही पहुंचे थे, तभी उनके ऊपर विद्युत लाइन टूटकर आ गिरी। करन ने हेलमेट पहन रखा था, जिस कारण उनको कोई चोट नहीं आई। करन ने बताया कि विद्युत लाइन बाइक में उलझ गई और उससे निकली चिंगारी के कारण बाइक ने आग पकड़ ली। आसपास के खेतों में कार्य कर रहे किसान भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद करन बाइक को छोड़कर दूर हट गया। ग्रामीणों की आंखों के सामने ही बाइक धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके घटना की सूचना दी। बाद में रामनगर चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों को कॉल करके विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
बड़ा सवाल, कैसे टूटी विद्युत लाइन
जहां पर यह हादसा हुआ, उसके नजदीक ही ट्यूबवेल है और दो खंभों के जोड़े पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। दूसरी तरफ सड़क पार खेत में खड़े खंभे से विद्युत लाइन जुड़ी हुई थी। लोगों का कहना है कि जर्जर होने के कारण विद्युत लाइन टूट गई।