फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire burns 15 bighas of wheat and 30 bighas of straw

आग से 15 बीघा गेहूं और तीस बीघा का भूसा जला

Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fire burns 15 bighas of wheat and 30 bighas of straw
नानौता (सहारनपुर)। किसान द्वारा खेत में गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में खड़े तुडे़ में लगी आग से उठी चिंगारी ने पड़ोसी किसान की खेत में खड़ी 15 बीघे गेहूं की फसल को जला कर राख कर दिया। पास ही 30 बीघे का भूस भी जल गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव इंद्रावली कल्याणपुर उर्फ हंगावली निवासी किसान राजपाल पुत्र पुन्नाराम के खेत में 15 बीघे गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी थी। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे राजपाल के पड़ोसी किसान द्वारा अपने खेत में गेहूं की फसल कंबाइन से कटवाने के बाद खेत में खड़ी अवशेष को आग लगाकर जलाया जा रहा था। तभी अचानक से खेत से उठी चिंगारी ने राजपाल के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते खेत में खड़ी फसल जलने लगी। इसी बीच पास के ही किसान नाथीराम के खेत में पड़े 30 बीघे भूसे में भी आग लग गई। आग लगने पर आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। ग्रामीणों द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक फसल जल चुकी थी। पीड़ितों के अनुसार आग लगने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

दो सगे भाइयों के घरों में आग से जला गृहस्थी का सामान 
बेहट। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मगनपुरा में दो सगे भाइयों के छप्परनुमा घरों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  आग बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे लगी। मगनपुरा गांव निवासी नसीम व शमशाद पुत्रगण शरीफ के परिवार छप्पर के घर बनाकर रह रहे थे। अचानक उनके घरों में आग लग गई। जब तक पीड़ित परिवारों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए मौके पर बुलाया, तब तक पूरी तरह से फैल चुकी थी। ग्रामीणों ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड नहीं काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दोनों परिवारों का सभी घरेलू सामान भी जल गया। दोनों भाइयों के परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। आग से हुए नुकसान की सूचना स्थानीय तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।  संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed