फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire broke out in warehouse of paper mill in Saharanpur and loss of many lakhs

Saharanpur: पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बुझाने में लगीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

Mon, 18 Dec 2023 11:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Dec 2023 11:14 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में पेपर मिल के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उधर, आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लगीं हैं।

विज्ञापन
Fire broke out in warehouse of paper mill in Saharanpur and loss of many lakhs
सहारनपुर में गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के गांव शेखपुरा कदीम में स्टार पेपर मिल के लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में लगीं हैं। आग में लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में परागपुर रोड पर जंगल में स्टार पेपर मिल का लकड़ी का गोदाम है। यहां पर सूखी लकड़ी रखी जाती है। ग्रामीण फैजान, शेखावत और राजकुमार ने बताया कि करीब सवा आठ बजे उन्होंने पेपर मिल के लकड़ी के गोदाम आग की लपटें उठती देखीं। इसके पश्चात बड़ी संख्या में ग्रामीणाें मौके पर पहुंचे और भीड़ लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन

पता लगते ही सीएफओ प्रताप सिंह और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने आग बुझाने शुरू की, लेकिन इसके बाद भी आग बढ़ती चली गई। मौके पर दमकल विभाग की आठ से अधिक गाड़ियों को बुलाया गया। लगातार गाड़ियां खाली होती रही। इसके साथ ही अन्य गाड़ियां मौके पर पहुंचती रही। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बावजूद देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि मिल के गोदाम में आग लगी है। टीम आग पर काबू पाने में लगी है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं लग पाई है।

विज्ञापन

मदरसा और पेट्रोल पंप किया बंद
जिस जगह पर आग लगी है, उससे कुछ दूरी पर मदरसा है। आग लगने के बाद प्रबंधकों ने एहतियात के तौर पर मदरसा बंद कर दिया। यहां पढ़ने वाले छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। इसके अलावा घटनास्थल से 800 मीटर की दूरी पर टपरी मार्ग पर पेट्रोल पंप हैं, जिसे दमकल विभाग के अधिकारियों ने बंद करा दिया।

यह भी पढ़ें: UP: गर्भवती का गला दबाकर मारने की कोशिश, विरोध करने पर धमकी देकर फरार, दीवार पर नाम लिख बदनाम कर रहे मनचले

पहले भी लगी थी भीषण आग

पिछले वर्ष भी इस गोदाम से कुछ दूरी पर स्थित मिल के लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगी थी। तब, घटनास्थल के नजदीक ही भटपुरा कॉलोनी में दस मकानों में दरारें आ गई थी और लोगों के छत पर रखे पानी के टैंक भी पिघल गए थे।
 

यह भी पढ़ें: वर्दी का रौब: खूब वायरल हो रहा दरोगा का ये वीडियो, टेंपो चालक के साथ की अभद्रता, गरीब पर न आया तरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed