{"_id":"68447d94c3af082536021d19","slug":"fire-broke-out-in-the-trade-fair-24-shops-burnt-to-ashes-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-151294-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रेड फेयर में लगी आग, 24 दुकानें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रेड फेयर में लगी आग, 24 दुकानें जलकर राख
Sat, 07 Jun 2025 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड के साउथ सिटी मैदान पर लगे ट्रेड फेयर में लगी आग
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में चल रहे ट्रेड फेयर में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 24 दुकानें जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट और गैस लीकेज बताया जा रहा है। प्रशासन ने ट्रेड फेयर बंद कराकर जांच बिठा दी है।
साउथ सिटी मैदान में पिछले करीब एक महीने से ट्रेड फेयर चल रहा है। यहां हर रोज शाम के समय हजारों की संख्या में परिवार झूले झूलने और मेला घूमने के लिए आते हैं। इसमें खिलौने की दुकान, खाने के स्टॉल आदि लगे हैं। शनिवार सुबह करीब सात बजे मेला परिसर में आग लग गई।
काफी दूर तक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में 24 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग में तेज धमाके के साथ एक सिलिंडर भी फटा। शनिवार को बकरीद थी।
ट्रेड फेयर में दुकान लगाने वाले अधिकांश मुस्लिम हैं, जिस समय आग लगी अधिकतर दुकानदार बकरीद की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में गए थे। कुछ लोग ही बचे थे, जो वहां तंबू में सो रहे थे।
विज्ञापन
वह जान बचाकर भागे। वहां पर अग्निशमन यंत्र भी नहीं थे। मौके पर दो गाड़ियां पहुंची और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।