फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire broke out in the hotel due to gas leak

Saharanpur News: होटल में गैस लीक होने से लगी आग

Wed, 27 Nov 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the hotel due to gas leak
सहारनपुर। महानगर के पॉश एरिया दिल्ली रोड पर एक होटल में पाइप लाइन से गैस लीक हो गई। आग लगने से गैलरी में रखा सामान जलकर राख हो गया। होटल कर्मचारियों और वहां रुके लोगाें में दहशत फैल गई। कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए दमकल विभाग की टीम के आने से पूर्व आग को बुझा दिया और बड़ा हादसा होने से टल गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर विकास भवन के सामने स्थित केआर प्लाजा होटल है, जिसमें 30 से अधिक कमरे हैं। मंगलवार तड़के होटल परिसर की गैलरी में से जा रही गैस पाइप लाइन लीक हो गई। पूरे होटल में गैस की दुर्गंध आने लगी। इसके साथ ही गैलरी में पड़े सामान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन

हादसे से दहशत फैल गई और एक बार को अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पता लगते ही अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन होटल के कर्मचारियों ने इससे पूर्व ही आग को बुझा लिया था। दमकल विभाग की टीम ने मौका-मुआयना कर जांच की। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार ने बताया कि बड़ा हादसा से टल गया है। होटल के कर्मचारियों ने आग को बुझा ली थी। वहीं, होटल स्वामी दीपक सैनी का कहना है कि आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम हैं। उनकी प्राथमिकता है कि होटल पूरी तरह सुरक्षित रहे और यहां रुकने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed