फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire broke out in iron handicraft factory, stampede occurred

Saharanpur News: आयरन हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग, मची भगदड़

Sun, 03 Aug 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in iron handicraft factory, stampede occurred
बेहट में कारखाने की इमारत जिसमें आग लगी। संवाद
बेहट। कस्बे के मोहल्ला सड़कपार में आयरन हैंडीक्राफ्ट कारखाने में शनिवार दोपहर बाद आग लग गई। इस दौरान यहां काम कर रहे 30-35 मजदूरों में जान बचाने के लिए भगदड़ मच गई। दो महिला मजदूर भगदड़ में बेहोश होकर गिर गईं, जिन्हें पुलिस, स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कारखाना मोहल्ला लोहारान निवासी हाजी तनवीर का है। करीब साढ़े तीन बजे कारखाने की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। इससे यहां काम कर रहे महिला-पुरुष मजदूरों में भगदड़ मच गई। कुछ मजदूर कारखाने की छत पर चढ़ गए और कुछ नीचे की तरफ दौड़ पड़े। दो महिला मजदूर भगदड़ में सीढ़ियों से गिरकर बेहोश हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद छत पर चढ़े मजदूरों को रस्सा डालकर नीचे उतारा। फायर ब्रिगेड और आसपास सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल सका। हालांकि कारखाने के मालिक हाजी तनवीर का कहना है कि आग शॉट सर्किट से लगी है। उन्होंने बताया कि सभी मजदूर सकुशल है। नुकसान का अभी आंकलन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

------------------
आयरन हैंडीक्राफ्ट का यह कारखाना घनी आबादी के बीच है, जिसमें आग लगने की यह दूसरी घटना है। कुछ साल पहले भी इस कारखाने में भीषण लग गई थी। तब भी बड़ा हादसा होने से बचा था। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन चर्चा थी कि आग थिनर से लगी है, जिस जगह मजदूर काम कर रहे थे वहां थिनर रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
कारखाने में हादसे के समय 30-35 मजदूर काम कर रहे थे। सभी को पुलिस और फायरकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। आग किन कारणों से लगी है, इसकी जांच की जा रही है।-मुनीशचंद्र, सीओ
मुनीशचंद्र, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed