{"_id":"67eed92bfa5ecb9c8b0d2e24","slug":"fire-broke-out-in-a-thatched-room-of-a-labourer-in-hashimpura-two-buffaloes-were-burnt-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-146322-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हाशिमपुरा में मजदूर के छप्परनुमा कमरे में लगी आग, दो भैंसें झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हाशिमपुरा में मजदूर के छप्परनुमा कमरे में लगी आग, दो भैंसें झुलसी
Fri, 04 Apr 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। हाशिमपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थतियों में छप्परनुमा कमरे में आग लग गई। जिससे कमरे में रखा घरेलू सामान जल गया। इतना ही नहीं कमरे के समीप बंधी दो भैंसें भी झुलस गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
हाशिमपुरा निवासी इस्लाम कोल्हू पर मजदूरी करता है। गत रात कोल्हू से घर लौटने के बाद इस्लाम अपने कमरे में जाकर सो गया। उसके घर में ही एक छप्परनुमा कमरा बना रखा था। जिसमें घर का कुछ सामान भी रखा हुआ था। रात में किसी समय छप्परनुमा कमरे में आग लग गई। लपटें उठी देख परिजनों ने शोर मचा दिया। जिससे आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने पानी व रेत आदि डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही वहां बंधी दो भैंसे भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की है।