{"_id":"6817b7e80e6b69c525042387","slug":"fire-broke-out-in-a-closed-marriage-hall-a-major-accident-averted-saharanpur-news-c-27-1-smrt1025-149137-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बंद पड़े मैरिज हॉल में लगी आग, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बंद पड़े मैरिज हॉल में लगी आग, टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पिछले तीन सालों से बंद पड़े मैरिज हॉल में रविवार शाम आग लग गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने हॉल से धुआं उठते देखा और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बता दें कि हॉल को प्रशासन द्वारा तीन साल पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत सील किया गया था। जिससे दमकल कर्मियों को दीवार फांदकर अंदर जाना पड़ा। हॉल के अंदर झाड़-फूंस और सील लगे कमरों से निकलते धुएं के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आईं। तहसील प्रशासन ने अनुमति मिलने के बाद दमकल टीम ने कमरों के भीतर घुसी और आग पर काबू पाया।
वही मैरिज हाल स्वामी मो. सरफराज ने बताया कि यहां उसका मोटरसाइकल शोरूम भी था। जिसके उसके लाखों रुपये के मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स अंदर रखे थे।