फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire breaks out in Adani Group's refined and oil warehouse

Saharanpur News: अदाणी ग्रुप के रिफाइंड और तेल के गोदाम में लगी आग

Sun, 26 Nov 2023 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Adani Group's refined and oil warehouse
- करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान, कई जिलों से बुलानी पड़ी दमकल की गाड़ियां
विज्ञापन

- 13 घंटे बाद आग पर पाया काबू, पूरे इलाके में फैला धुआं

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में बेहट रोड स्थित गांव रसूलपुर में अदाणी ग्रुप के सरसाें के तेल और रिफाइंड के गोदाम में भीषण आग लग गई। तेल और रिफाइंड से भरे कनस्तरों में धमाके हुए। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सहारनपुर के अलावा कई जिलों से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। टीमों ने 13 घंटे बाद आग पर काबू पाया। गोदाम के पास बने कई घर आग की चपेट में आने से बचे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
बेहट रोड निवासी रवि जैन का गांव रसूलपुर में करीब सात बीघा में गोदाम है। उन्होंने गोदाम अदाणी विलमर लिमिटेड कंपनी को किराए पर दे रखा है, जहां से फॉरच्यून कंपनी का सरसों का तेल और रिफाइंड, आटा, दाल और चीनी के अलावा अन्य खाद्य पदार्थ सहारनपुर सहित वेस्ट यूपी के कई जिलों में सप्लाई होते हैं। शनिवार की रात एक बजे गोदाम में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन तेल और रिफाइंड की वजह से आग तेजी से पूरे गोदाम में फैल गई। तेल और रिफाइंड के कनस्तरों में धमाके भी हुए। इसके पश्चात पड़ोसी जिलों से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। रात भर दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे रहे। पास की आबादी को खाली कराया गया। रविवार की दोपहर करीब दो बजे आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह से शार्ट सर्किट मानी जा रही है। गोदाम में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। इसकी जांच की जा रही और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed