Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire Breaks Out at Wooden Factory in Saharanpur, Machinery Tools and Tyres Damaged

सहारनपुर: लकड़ी के कारखाने में लगी आग, आरा मशीन के उपकरण और टायर जलकर राख

Tue, 10 Nov 2026 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Nov 2026 11:27 AM IST
सार

सहारनपुर की नदीम कॉलोनी में मंगलवार सुबह लकड़ी के कारखाने में आग लग गई। दो दमकल गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मशीन के उपकरण, टायर और लकड़ी का सामान जला।

विज्ञापन
Fire Breaks Out at Wooden Factory in Saharanpur, Machinery Tools and Tyres Damaged
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के कुतुबशेर थाना क्षेत्र की नदीम कॉलोनी में मंगलवार सुबह लकड़ी के कारखाने में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से आरा मशीन के उपकरण, टायर, रेहड़ा, लकड़ी के फट्टे और स्क्रैप पार्ट्स जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, कारखाने का बाकी हिस्सा और वहां रखा अन्य सामान सुरक्षित बचा लिया गया।

विज्ञापन


सुबह सात बजे मिली आग की सूचना
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे मेला गुघाल चौक स्थित नदीम कॉलोनी में लकड़ी के कारखाने में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद अंबाला रोड और बेहट रोड फायर स्टेशन से एक-एक दमकल गाड़ी को मौके पर रवाना किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: भाई दूज पर नमो भारत की बढ़ेगी रफ्तार, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर चलेंगे 32 अतिरिक्त फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लकड़ियों को हटाकर बुझाई आग
दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर होज पाइप की मदद से पानी की बौछार शुरू की। आग लकड़ियों में फैलने के कारण उसे बुझाने में परेशानी हुई। टीम ने लकड़ियों को हटाकर और कुरेदकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई।

मशीन के उपकरण और टायर जले
आग से आरा मशीन के टूल्स, टायर, रेहड़ा, लकड़ी के फट्टे और स्क्रैप पार्ट्स जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। अग्निशमन विभाग के अनुसार, कारखाने का बाकी हिस्सा और वहां रखा अन्य सामान सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed