फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR should be filed against firms involved in construction irregularities

Saharanpur News: निर्माण में गड़बड़ी करने वाली फर्माें के विरुद्ध कराएं एफआईआर

Wed, 13 Mar 2024 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
FIR should be filed against firms involved in construction irregularities
-जन सुनवाई के दौरान नगर आयुक्त ने दिए अधिकारियों को निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी


सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान ने निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाने वाली फर्मों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। वह मंगलवार को जन सुनवाई के दौरान जन शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि बनने के एक या दो महीने बाद ही निर्माण फेल हो जाना ठीक नहीं है।
जन सुनवाई के दौरान कुल पांच शिकायतें आईं, जिनमें से तीन का तुरंत निस्तारण कराया गया। नगरायुक्त ने श्मशान, कब्रिस्तान व धर्म स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था जल निगम व जलकल विभाग के अधिकारियों से महानगर में ओवरहेड टैंक व नलकूपों आदि की संख्या और उनके संचालन के संबंध में जानकारी ली। जल निगम के अधिशासी अभियंता रुचिर यादव ने अमृत-2.0 योजना में होने वाले कार्यों की जानकारी दी। पीओ डूडा से पीएम स्वनिधि योजना में दस हजार, बीस हजार व 50 हजार ऋण वाले वेंडरों के रजिस्ट्रेशन की संख्या व दिए गए ऋण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने महानगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले जन सुनवाई में वार्ड 10 न्यू प्रणव विहार नवादा रोड निवासी पवन कुमार और वार्ड 27 दानिश कॉलोनी निवासी मकसूद ने पाइपलाइन के लीकेज की शिकायत की। वार्ड 60 खाताखेड़ी के सलमान ने नालियों की सफाई कराने की मांग की। वार्ड 10 नवादा रोड हरि नगर कॉलोनी निवासी गोपाल ने अतिक्रमण हटवाने की मांग की। वार्ड 34 इलाहीपुरा पंजाबी बाग निवासी यतेंद्र कुमार ने हकीकत नगर बिजलीघर के निकट नालियों की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जन सुनवाई में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एसके तिवारी, मृत्युंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed