{"_id":"6a3d8891260bcfe604039733","slug":"fir-registered-against-four-people-including-the-director-in-the-case-of-a-newborns-death-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-178314-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नवजात शिशु की मौत के मामले में संचालक समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नवजात शिशु की मौत के मामले में संचालक समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
Fri, 26 Jun 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नवजात शिशु की मौत के मामले में सिंघल हेल्थ केयर संचालक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र में हनुमान नगर निवासी शुभम पांचाल ने 13 जून को अपनी नौ माह की गर्भवती पत्नी काजल को चेकअप के लिए सिंघल हेल्थ केयर में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद स्टाफ ने नवजात को मृत घोषित कर दिया था। आरोप लगाया कि अस्पताल में योग्य चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन की टीम ने पंजीकरण, चिकित्सकों और स्टाफ से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर सिंघल हेल्थ केयर को सील कर दिया था। अब इस मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने सिंघल हेल्थ केयर के संचालक नरेंद्र सिंघल, चिकित्सक शबाना, कंपाउंडर आशु समेत एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि नवजात शिशु की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। अब इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।