{"_id":"6aef77a466df537e1506cb9c","slug":"fir-against-person-accused-of-uploading-child-pornography-videos-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-187526-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाल अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोपी पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाल अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोपी पर प्राथमिकी
विज्ञापन
नागल । बाल अश्लील सामग्री इंटरनेट पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने पहाड़पुर गांव निवासी युवक हसीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गृह मंत्रालय भारत सरकार के साइबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत और तकनीकी जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय के अधीन संचालित साइबर पुलिस पोर्टल पर साइबर के माध्यम से बाल अश्लील सामग्री से संबंधित फोटो और वीडियो की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की जांच के बाद साइबर पुलिस नोडल अधिकारी सहारनपुर की ओर से थाना पुलिस को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार, पहाड़पुर गांव निवासी हसीन के मोबाइल नंबर से संबंधित वीडियो अपलोड किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद थाना पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है । जांच अधिकारी थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।