{"_id":"5d223c518ebc3e6d046f6b5e","slug":"fir-against-doctor-saharanpur-news-mrt432074545","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक सहित एक दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक सहित एक दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला अस्पताल में युवक की पिटाई के मामले में युवक की बहन ने जनकपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें जिला अस्पताल के एक चिकित्सक और एक दर्जन अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं। इस मामले में चिकित्सक की ओर से भी तीन दिन पूर्व ही युवक के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गलीरा रोड निवासी शिवानी ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी मां रोशनी देवी गत 29 जून को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती थी। उसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। सीएम ने निरीक्षण के दौरान मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली थी, तो उसके भाई राजा सैनी ने जिला अस्पताल में अवैध वसूली होने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर शिकायत कर दी थी। आरोप है कि मुख्यमंत्री से शिकायत करने के कारण गुस्साए डाक्टर कुनाल जैन और स्टाफ के करीब एक दर्जन लोगों ने गत एक जुलाई को उसके भाई राजा सैनी की पिटाई की। उसके भाई के पांव में इंजेक्शन लगाए, जिस कारण उसका भाई अपने पैरों पर सही तरह खड़ा नहीं हो सकता है। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर मुकेश गौतम ने बताया कि शिवानी ने एसएसपी से मामले की शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश पर चिकित्सक सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, डाक्टर कुनाल जैन का कहना है कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। राजा सैनी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने थाना जनकपुरी में दर्ज करा रखी है। इसी वजह से दबाव बनाने को उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया है।