फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Finance Company performance against

फाइनेंस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 30 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Finance Company performance against
हंगामा करती महिलाएं। - फोटो : hangama
सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के खिलाफ  शेखपुरा कदीम की महिलाओं का आंदोलन जारी है। मंगलवार को फिर से कलक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कंपनी के अधिकारियों के  विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग दोहराई। 
विज्ञापन


डीएम के व्यस्त होने की वजह से सभी महिलाएं सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर के दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट का घेराव करते हुए कंपनी के अधिकारियों पर आरोप लगाए।
विज्ञापन


बताया कि वह सभी गरीब परिवारों से हैं, जिन्होंने अपने काम के लिए कंपनी से 30 और 40 हजार रुपये फाइनेंस पर लिए हुए हैं। बताया कि वह ज्यादातर किस्त अदा कर चुकी हैं। अब नोट बंदी की वजह से रुपये हाथ में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी के एजेंट उन्हें घर पर आकर परेशान कर रहे हैं। जेल भेजने की चेतावनी दे रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने महिलाओं को लिखित शिकायत मांगी। घेराव करने वालों में नसीमा, सईदा, आमना, शहनाज, सायरा बानो, रुखसार, शबाना, शबनम, निन्नी, खुर्शीदा आदि रही।

ऋण माफ कराने तहसील पहुंचीं महिलाएं ःबेहट। लिमिटेड फाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं को दिए गए समूह ऋण की किस्तों में 500-1000 के पुराने नोट नहीं लिए जाने से परेशान क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने मंगलवार को तहसील घेर ली।

उन्होंने एसडीएम से किस्तों में बंद किए गए नोटों को जमा कराने या फिर ऋण माफ कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे इस स्थिति में किस्त नहीं चुका पाएगी।

इस पर एसडीएम ने महिलाओं को किस्त जमा कराने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय देने के लिए कंपनी अधिकारियों को निर्देश दिए। बता दें कि क्षेत्र में कई लिमिटेड फाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं को समूह ऋण दिए गए है।


नोटबंदी के बाद से महिलाओं के सामने किस्त देने में परेशानी आ रही है। कंपनी के कर्मचारी किस्त में 500-1000 के पुराने नोट नहीं ले रहे हैं। महिलाओं ने एसडीएम से मांग की कि कंपनियों को पुराने नोट लिए जाने के निर्देश दिए जाए, या फिर उनके ऋणों को माफ कराया जाए।  महिलाओं के साथ सपा नेता टीपू सुल्तान भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed