{"_id":"67c204f399d0373fe80f0369","slug":"final-notice-issued-the-mill-will-be-closed-on-march-2-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-143694-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अंतिम नोटिस जारी, दो मार्च को बंद हो जाएगी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अंतिम नोटिस जारी, दो मार्च को बंद हो जाएगी मिल
Sat, 01 Mar 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
साढौली कदीम। शाकुम्बरी शुगर एंड एलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड टोडरपुर ने वर्तमान पेराई सत्र की बंदी के लिए अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने दो मार्च को मिल बंद करने की घोषणा की है। मिल के गन्ना उप महाप्रबंधक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पर्याप्त गन्ना नहीं मिल पाने के कारण मिल को कम क्षमता पर चलाया जा रहा है। इसके बाद भी नो केन की समस्या से जूझना पड़ रहा है, जबकि गन्ना समिति द्वारा किसानों के गन्ना कैलेंडर की समस्त खरीद कई दिन पूर्व ही जारी की जा चुकी है। 24 फरवरी से मिल द्वारा पर्ची मुक्त गन्ने की खरीद भी की जा रही है। उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने समस्त गन्ने की फसल को दो मार्च से पूर्व मिल में आपूर्ति कर दें। गन्ना पर्ची न होने की स्थिति में किसानों को तौल कांटे पर गन्ना पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन