{"_id":"63ebdc858d8b34ee0d0bf256","slug":"fighting-on-opening-the-way-in-the-colony-report-filed-saharanpur-news-c-14-1-118062-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: कॉलोनी में रास्ता खोलने पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: कॉलोनी में रास्ता खोलने पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 15 Feb 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड स्थित कृष्णा एन्कलेव कॉलोनी ग्रीन सिटी में दूसरी कॉलोनी का रास्ता खोलने को लेकर विवाद होने के साथ मारपीट हुई। कॉलोनीवासियों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। इसके बाद देहात कोतवाली में एक नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
मंगलवार को दर्ज कराए मामले में कॉलोनी निवासी फरहान ने बताया कि कृष्णा एन्कलेव कॉलोनी की चहारदीवारी हुई है, जिसमें कई परिवार रहते हैं। आरोप है कि देवला निवासी मो. विशाल बराबर में 60 बीघा में एक कॉलोनी का निर्माण करा रहा है, जिसको उनकी कॉलोनी में मिलाया जा रहा है। इतना ही नहीं, एक रास्ता भी उनकी कॉलोनी की तरफ दीवार तोड़कर खोल दिया गया है। सोमवार की रात कॉलोनी वासियों के विरोध करने पर मोहम्मद विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए।
इस मामले में मंगलवार को कॉलोनी निवासी सदाकत, सोमा, अब्दुल, तारीक खान, रीना आदि ने एसएसपी से शिकायत की। एसपी सिटी के निर्देश पर देहात कोतवाली पुलिस ने विशाल और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।