{"_id":"6631538db784b4e06e047859","slug":"fight-rapid-firing-over-mining-royalty-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-122835-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खनन की रायल्टी को लेकर मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खनन की रायल्टी को लेकर मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग
Wed, 01 May 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर/बिहारीगढ़। खनन रायल्टी वसूलने वाली कंपनी के कर्मचारियों और खनन माफिया के बीच सोमवार देर रात विवाद हो गया। आरोप है कि खनन माफिया ने कर्मचारियों पर हमला किया और जब कर्मचारी वहां से भागकर घर पहुंचे तो मकान पर फायरिंग भी की। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। एसडीएम दीपक कुमार और सीओ बेहट शशि प्रकाश शर्मा ने भी बिहारीगढ़ पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कंपनी की तरफ से चार नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दरअसल, कैलाश रिवर्स बैड मिनरल्स कंपनी हरिद्वार में खनिज सामग्री की रायल्टी वसूलने के लिए सरकार ने अधिकृत कर रखी है। इसके लिए बिहारीगढ़ बुग्गावाला मार्ग पर तेलपुरा में रायल्टी चेक प्वाइंट बना रखा है। कई बार बिना रायल्टी वाली गाड़ी चेक पोस्ट से बैरियर आदि तोड़कर यूपी की सीमा में घुसकर आसानी से निकल जाती है। इसके लेकर अक्सर माफिया और रायल्टी कर्मचारियों में विवाद होता रहता है।
कंपनी के मैनेजर जितेंद्र कुमार ने थाने पर दर्ज रिपोर्ट में बताया कि थापुल निवासी नूर आलम उर्फ परवेज पुत्र कुर्बान, उमान पुत्र इमरान, जमशेद उस्मान पुत्रगण दिलशाद निवासीगण थापुल कई दिनों से कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट पर उतारु हैं। सोमवार रात स्कॉर्पियो में सवार उक्त लोगों ने कंपनी कर्मचारियों के साथ खनन की रॉयल्टी न देने को लेकर मारपीट की तथा धारदार हथियारों से हमला किया। किसी तरह से अपनी जान बचाकर कर्मचारी अपने बिहारीगढ़ स्थित किराए के आवास पर पहुंचे। पीछा कर हमलावरों यहां भी ताबड़तोड़ फायरिंग की। कर्मचारियों ने किसी तरह दरवाजा बंदकर अपनी जान बचाई। जाग होने पर हमलावर भाग खड़े हुए। उधर, सीओ शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।