{"_id":"67fc08e9bd4b1b19220be2c4","slug":"fight-between-village-head-and-electricity-workers-over-starting-supply-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-147088-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आपूर्ति चालू करने को लेकर ग्राम प्रधान और विद्युत कर्मियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आपूर्ति चालू करने को लेकर ग्राम प्रधान और विद्युत कर्मियों में मारपीट
विज्ञापन
खेड़ा अफगान। गांव धौराला की आपूर्ति चालू करने को लेकर ग्राम प्रधान और विद्युत कर्मियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
खेड़ा अफगान क्षेत्र के गांव धौराला के ग्राम प्रधान गुलाब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर गांव में जागरण का कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन गांव में बिजली नहीं होने के चलते ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने गांव हरपाल स्थित बिजलीघर पर पहुंचे। उन्होंने गांव में बिजली न आने का कारण पूछा जिस पर आक्रोशित कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।
उधर, विद्युत निगम के जेई रवि मौर्य का कहना है कि हरपाल बिजलीघर पर ड्यूटी कर रहे विद्युत कर्मचारियों पर धौराला की लाइन को चालू करने के लिए गुलाब सिंह द्वारा दबाव बनाते हुए मारपीट व गाली-गलौज की गई। इसमें एक कर्मचारी को चोट भी आई है। इस घटना को लेकर इंटरनेट पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे से बहस कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।