फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fight between former MLA's nephew and petrol pump workers, FIR registered

Saharanpur News: पूर्व विधायक के भांजे और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 04 Jan 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fight between former MLA's nephew and petrol pump workers, FIR registered
सहारनपुर में एक पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट के दौरान सीसीटीवी में कैद घटना,स्रोत वीडियोो
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पूर्व विधायक नरेश सैनी के भांजे और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक का आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे हाथ में फ्रैक्चर आ गया। वहीं, पेट्रोल पंप कर्मियों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूर्व विधायक ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

नकुड़ के गांव भगवानपुर निवासी ऋतिक ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि पिछले एक महीने से दिल्ली रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। 31 दिसंबर 2025 को वह पेट्रोल-डीजल भरने का काम कर रहा था। तभी वहां एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो आई, जिस पर भाजपा का झंडा लगा था। पीड़ित के अनुसार, स्कॉर्पियो में चार-पांच युवक उतरे और उनके साथ गाली-गलौज की। सभी ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट की घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। थाना सदर बाजार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच-छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------
पूर्व विधायक का आरोप, मेरे और भांजे के साथ की मारपीट
वहीं, इस मामले में पूर्व विधायक नरेश सैनी ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी आशीष तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को भांजा प्रवीण बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्राेल पंप पर पहुंचा था। उसने 455 का तेल फीड करने को कहा था, लेकिन कर्मचारी ने फीड नहीं किया। आरोप लगाया कि उसने पूरा पेट्रोल नहीं डाला और एक बोतल में चोरी से तेल डाल लिया, जिस पर दोनों में बहस हुई। आरोप है कि कर्मचारियों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और मारपीट की। पूर्व विधायक ने बताया कि भांजे ने फोन किया, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कर्मचारियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिस कारण उनके हाथ में फ्रैक्चर आया है। पूर्व विधायक ने पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed