{"_id":"682a1efa87bba2bac90f8dd4","slug":"fight-and-stone-pelting-between-two-parties-seven-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-149716-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो पक्षों के बीच मारपीट-पथराव, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो पक्षों के बीच मारपीट-पथराव, सात घायल
Sun, 18 May 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 18 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
देवबंद के साधारणपुर गांव में लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला करते लोग। स्रोत-वीडियो ग्रैब
देवबंद। साधारणपुर गांव में कुत्ते को डंडा मारने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
कोतवाली क्षेत्र के साधारणपुर गांव में शालू और पंडित रमेश शर्मा के बीच कुत्ते को डंडा मारने को लेकर कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान पथराव भी किया गया।
इसमें एक पक्ष के आशुतोष शर्मा, सुमंत शर्मा, अरुण लता शर्मा और सोनू शर्मा समेत पांच लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से शालू और अभिजीत घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां से कई लोगों को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर भाजपा और भीम आर्मी के नेता घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। यहां भीम आर्मी समर्थकों और ब्राह्मण त्यागी समाज के लोगों के बीच हल्की झड़प भी हो गई। लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।