{"_id":"60684bbec144df5e8e0ef687","slug":"fierce-fire-broke-out-at-two-places-including-namkeen-factory-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: नमकीन फैक्टरी समेत दो जगह लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: नमकीन फैक्टरी समेत दो जगह लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
Sat, 03 Apr 2021 04:34 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 03 Apr 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
छप्पर में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में बेहट अड्डे के पास महाराजा गार्डन कॉलोनी में आबादी के बीच चल रही नमकीन की फैक्टरी में भीषण आग गई। बताया गया कि फैक्टरी मकान के बेसमेंट में चल रही थी। इस दौरान आग लगने से आसपास रहने वाल लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
उधर, बड़गांव में छप्पर में आग लगने के कारण पूरे घर में आग फैल गई। हादसे में तीन ट्रैक्टर, कार, साइकिल और आटा चक्की सहित अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। सूचना देने के बाद भी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने खेतों में कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीन से आग बुझाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: प्रधान पद के प्रत्याशी मंहत के अपहरण का आरोप, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन
वहीं देवबंद से भाजपा विधायक कुवर ब्रिजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम को फोन कर मामले की जानकारी दी। विधायक ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने पुलिस को जमकर लताड़ लगाई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/