फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fewer buses, passengers wandering to go home

कम पड़ी बसें, घर जाने के लिए भटकते रहे यात्री

Tue, 25 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fewer buses, passengers wandering to go home
देहरादून रोड पर त्योहारो के चलते बस में जाता परिवार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। त्योहारों में परिवहन निगम की ओर से चलाई गई अतिरिक्त बसें भीड़ के आगे कम पड़ गई। समय पर रोडवेज बसें नहीं मिलने से यात्री इधर-उधर भटकते रहे। आखिर में लोगों स्रद्मह्य डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा और अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

दीपावली पर्व से पहले ही परिवहन निगम ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली और छुटमलपुर डिपो से सहारनपुर-दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, अंबाला, मेरठ, आगरा आदि मार्गों पर अतिरिक्त बसों को चलाने की घोषणा की थी। लेकिन, दीपावली पर निगम की अतिरिक्त 320 बसें यात्रियों की भीड़ के सामने कम पड़ गई। मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, अंबाला, गंगोह, थानाभवन, जलालाबाद, देवबंद आदि क्षेत्रों के लोगों को रोडवेज बसों के लिए भटकना पड़ा। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी, मानकमऊ और जेल चुंगी पर रोडवेज बस नहीं मिली तो उन्होंने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। किसी ने मुजफ्फरनगर जाने के लिए देवबंद तक डग्गामार वाहन से सफर किया तो कोई निजी वाहन कर अपने घर तक पहुंचा। यहीं हाल स्थानीय मार्गों का रहा। ऐसे में डग्गामार वाहनों की खूब चांदी रही। यहीं नहीं दीपावली के दिन भी शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ से होकर जाने वाली ट्रेनों में भी भीड़ रही।

त्योहारो के चलते बस से अपने घर जाते लोग

त्योहारो के चलते बस से अपने घर जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed