{"_id":"655a5a94dd624f4dcc034384","slug":"fever-took-the-life-of-another-young-man-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-13283-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बुखार ने ली एक और युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बुखार ने ली एक और युवक की जान
Mon, 20 Nov 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
- कई दिन से आ रहा था बुखार, चल रहा था इलाज
सहारनपुर। मौसम बदलने के बाद भी जिले में बुखार का प्रकोप अभी जारी है। रविवार को बुखार ने एक और युवक की जान ले ली। परिजनों के मुताबिक, युवक को कई दिन से बुखार आ रहा था। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।
शारदा नगर निवासी प्रदीप (25) को बुखार हुआ तो परिजनों ने उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। बुखार में जब आराम नहीं मिला तो परिजनों ने उसे शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने भर्ती करते हुए इलाज शुरू कर दिया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन प्रदीप को लेकर घर लौट आए। जहां उसकी और अधिक तबीयत खराब हो गई। परिजन दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। रातभर भर्ती रहा, लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई। प्रदीप की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
उधर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर पता कराया जाएगा कि मौत कैसे हुई।