{"_id":"5f7617c58ebc3e9b902829ff","slug":"fever-havoc-in-daidpura-many-people-are-ill-saharanpur-news-mrt5040410186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैदपुरा में बुखार का कहर, कई लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैदपुरा में बुखार का कहर, कई लोग बीमार
विज्ञापन
दैदपुरा में बुखार का कहर, कई लोग बीमार
अंबेहटा। क्षेत्र के दैदपुरा गांव में बुखार ने अपना कहर बरपा रखा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार की चपेट में है मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण होने से ग्रामीणों में दहशत बनी है। ग्रामीणों ने गांव में सरकारी चिकित्सा मुहैया कराने की मांग की है।
नकुड़ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले दैदपुरा गांव में पिछले 15 दिनों से बुखार ने अपने पांव पसार रखे हैं। अनेक ग्रामीण बुखार की चपेट में आने से उपचाराधीन हैं। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध न होने के कारण ग्रामीण प्राइवेट चिकित्सकों के यहां अपना उपचार करा रहे हैं। गांव के विजेंद्र पंवार, राजेंद्र उर्फ राजू, आजाद सिंह, सरोजनी देवी, विनय कुमार, ओमवीर, संदीप धीमान, विक्रम सिंह, वीरसेन, मनोज, अनुज, सचिन और रेखा सहित अन्य ग्रामीण पिछले 10- 15 दिनों से बुखार की चपेट में हैं। गांव के चौधरी तिरस पाल सिंह, वासुदेव सिंह, वीरेंद्र कुमार, पिंकू चौधरी, बबलू मास्टर, संदीप पंवार, आदेश कुमार, सुरेश और कुशल पाल ने बताया कि गांव में किसी भी तरह की सरकारी स्वास्थ्य सेवा न होने के कारण ग्रामीण अपना उपचार प्राइवेट चिकित्सकों से कराने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बुखार से पीड़ित ज्यादातर मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण होने से गांव के लोगों में दहशत बनी है।
उधर, सीएचसी नकुड़ के प्रभारी डॉ. अमर गोपाल ने कहा ग्रामीण सरकारी अस्पताल में मरीज को न लाकर प्राइवेट चिकित्सकों के पास जा रहे हैं। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।