फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Festivals have increased the rush in trains, waiting for special trains

Saharanpur News: त्योहारों से ट्रेनों में बढ़ी भीड़, स्पेशल ट्रेनों का इंतजार

Sat, 11 Oct 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Festivals have increased the rush in trains, waiting for special trains
सहारनपुर। त्योहार शुरू होते ही ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ने लगी है। लोगों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। खासकर बिहार और पूर्वांचल जाने वाले लोग परेशान हैं। स्पेशल ट्रेनों के संचालन का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे की तरफ से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 40 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व को लेकर सभी प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं रूटीन की स्पेशल ट्रेनों में किसी में 80 तो किसी में 100 से अधिक की वेटिंग चल रही है। टिकट बुक कराने पहुंचे यात्री रोजाना टिकट काउंटर के चक्कर लगा रहे हैं। उसके बाद भी 17, 18 और 20 अक्तूबर तक किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं मिल रही है। अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त, टाटानगर, हिमगिरी, बेगमपुरा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है। लेकिन अभी तक दीपावली को लेकर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं की गई है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed