फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Female feticide is the biggest sin

Saharanpur News: कन्या भ्रूण हत्या सबसे बड़ा पाप

Tue, 29 Nov 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Female feticide is the biggest sin
गंगोह के महादेव कुटी में कथा का वर्णन करते आचार्य रजनीश - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य रजनीश जी महाराज ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या सबसे बड़ा पाप है। इससे कई जन्मों में भी मुक्ति नहीं मिल सकती। उन्होंने कन्यादान को दुनिया का सबसे बड़ा दान बताते हुए कहा कि यदि मनुष्य अपना सर्वस्व भी दान कर दे तो भी कन्यादान के समकक्ष पुण्य अर्जित नहीं कर सकता।
विज्ञापन

मेन रोड स्थित महादेव कुटी बड़ा हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक आचार्य रजनीश जी महाराज ने रुक्मणी विवाह के प्रसंग की लीला का वर्णन किया। कथा स्थल पर रुक्मणी विवाह का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण-रुक्मणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई। कथा वाचक ने कहा कि जो भक्त श्रीकृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं, उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कहा कि रुकमणी के भाई रुकमि ने उनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था, लेकिन रुक्मणी ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं केवल गोपाल को पति के रूप में वरण करेंगी। कहा कि शिशुपाल असत्य मार्गी है और द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण सत्य मार्गी है। इसलिए वो असत्य को नहीं सत्य को अपनाएंगी। भगवान श्री द्वारकाधीश ने रुक्मणी के सत्य संकल्प को पूर्ण किया और उन्हें पत्नी के रूप में वरण करके प्रधान पटरानी का स्थान दिया।
विज्ञापन

कथा आयोजक प्रीति-संजय भारद्वाज ने कथा व्यास का स्वागत कर कथा वाचक को माला पहनाकर व्यास गद्दी पर बैठाया। संचालन कश्यप कुमार फौजी ने किया।
भागवत कथा का श्रवण करने से मिलता है मोक्ष
चिलकाना। कस्बे में एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा को हवन, पूजन तथा प्रसाद वितरण के साथ विश्राम दिया गया।
वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य उमेश कृष्ण बृजवासी ने कथा विश्राम पर कहा कि भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य भव बंधन से पार होकर मोक्ष प्राप्त करता है। भागवत कथा में भगवान के विभिन्न अवतारों तथा जन कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को श्रवण किया जाता है। कथा विश्राम के दिन पंडित आशीष शर्मा तथा पंडित नाथीराम शर्मा ने पूजन तथा हवन कराया। हवन में कस्बे के अनेक लोगों ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। कथा व्यास उमेश कृष्ण बृजवासी ने सभी भक्तों को अपने हाथ से प्रसाद वितरित किया तथा सभी को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजीव सिंघल, गौरी शंकर मित्तल, बालकृष्ण शर्मा, राजेंद्र कुमार, पवन पटवारी, आकाश उपाध्याय, रितेश कुमार, नितिन कुमार, प्रमोद कुमार, संदीप, रमेश कश्यप, सुभाष उर्फ पप्पू सैनी, विक्की, सुनील, सन्नी, विकास, मोंटी सैनी, सागर आदि रहे।

गंगोह के महादेव कुटी में आयोजित कथा सुनते श्रद्धालु

गंगोह के महादेव कुटी में आयोजित कथा सुनते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

चिलकाना में भागवत कथा के विश्राम पर हवन करते श्रद्धालु।

चिलकाना में भागवत कथा के विश्राम पर हवन करते श्रद्धालु।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed