फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Female and male pieces drill

महिला और पुरुष टुकड़ियों का कदमताल

Mon, 25 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Female and male pieces drill
गणतंत्र दिवस के लिए रविवार को घने कोहरे और सर्द मौसम के बीच पुलिस लाइन मैदान में पूर्वाभ्यास शुरू किया गया। ठंडे मौसम के बावजूद इस गणतंत्र दिवस पर परेड प्रदर्शन के लिए पुलिस टीमों के जवान पूरे जोश में नजर आए। पुरुष और महिला पुलिस की टुकड़ियों ने अपने शस्त्रों के साथ बेहतरीन कदमताल के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सुबह से दोपहर तक चले रिहर्सल के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह अभ्यास में शामिल रहे। यहां उन्होंने पुरुष और महिला टीमों की टुकड़ियों की कदमताल, उनकी वेशभूषा, शस्त्रों का कंधों पर उठाना, उनसे निशाना साधना और शस्त्रों के साथ परेड प्रदर्शन जैसे हर अभ्यास को आंका।
विज्ञापन


उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह यादव परेड अभ्यास के दौरान पुलिस की टुकड़ियों में नजर आने वाली खामियों पर जवानों को स्कूली बच्चों की तरह डांटते डपटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के वैन के साथ भी किया अभ्यास
परेड प्रदर्शन के अभ्यास के समय एसएसपी आरपी यादव और एएसपी संतोष मिश्रा मुख्य अतिथि की सफेद वैन में सवार हुए। मुख्य अतिथि के रूप में एक पुलिस जवान को ही सफेद पोशाक के साथ वैन में आगे खड़ा कराया गया। स्टेज की ओर से राकेश शर्मा संचालन करते रहे।

इस दौरान एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, एसपी देहात जगदीश शर्मा, सीओ द्वितीय अमित नागर, सीओ ट्रैफिक ओमबीर सिंह सहित अन्य भी पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशों के अनुरूप तैयारियों में व्यस्त रहे। कमांडों जवानों के रूप में भी एक टुकड़ी वैन सहित प्रदर्शन करती रहे।


ठंड के बावजूद अभ्यास को पहुंचे स्कूली बच्चे
कोहरे के बीच परेड प्रदर्शन के अभ्यास के लिए पुलिस जवानों के जोश के साथ ही स्कूली बच्चे भी पीछे नहीं रहे। कुछ स्कूलों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed