फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fears of controversy over celebrating Mihir Bhoja's birth anniversary

मिहिर भोज की जयंती मनाने पर तकरार होने की आशंका

Wed, 16 Oct 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fears of controversy over celebrating Mihir Bhoja's birth anniversary
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने अखिल भारतीय गुर्ज र महासभा के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती को लेकर तकरार की आशंका बलवती होती दिख रही है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने कहा कुछ संगठन इतिहास को तोड़ने और मरोड़ने की कोशिश कर 18 अक्तूबर को सहारनपुर और देेश में कुछ जगहों पर मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा और 18 अक्तूबर को जयंती मनाने वालों का खुले तौर पर विरोध किया जाएगा। इस बाबत अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कोटला दक्षिण दिल्ली में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित कराई । उत्तरप्रदेश सरकार के पाठ्यक्रम में सम्राट मिहिर भोज के इतिहास को मान्यता भी दी। एक सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर विजय दिवस देश भर में मनाया जाता है, लेकिन कुछ संगठन साक्ष्यों को दरकिनार कर 18 अक्तूबर को जयंती मनाने की कोशिश में जुटे हैं। जिलाधिकारी को दिए जाने वाले ज्ञापन में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि 18 अक्तूबर को यदि कोई भी संगठन सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाने की कोशिश करेगा तो उसे गुर्जर महासभा पूरी तरह से विरोध करके रोक देगा। इसलिए जिला प्रशासन इस मसले को गंभीरता से ले। ज्ञापन देने वालों में सचिव चौधरी ओमपाल सिंह, ओमी पंवार, प्रधान ओम प्रकाश, परिक्षत वर्मा, विपिन घसोती, अमित बहादरपुर, संदीप चौधरी, अली मल अख्तर गुर्जर, चौधरी राजपाल सिंह नगला, चौधरी शेष राज पंवार, संदीप चौधरी, नवाब गुर्जर, मांगेराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed