{"_id":"608d998f8ebc3e24697bf48a","slug":"fbd-trust-members-come-back-to-save-lives-saharanpur-news-mrt5367352128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगियां बचाने को फिर सामने आए एफबीडी ट्रस्ट के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगियां बचाने को फिर सामने आए एफबीडी ट्रस्ट के सदस्य
विज्ञापन
सहारनपुर। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए नए रूप में सामने आया है। पहली लहर में कई माह तक लगातार जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया था, मगर इस बार ट्रस्ट सदस्य सीधे जरूरतमंद मरीजों को खून और ऑक्सीजन मुहैया करा रहे है।
ट्रस्ट सदस्य तरुण प्रकाश भोला ने बताया कि इस बार कोरोना लोगों के फेफड़ों पर हमला कर उनका ऑक्सीजन स्तर कम कर रहा है, जिससे मरीजों की जान जा रही है। दवा से अधिक ऑक्सीजन की जरूरत मरीजों को पड़ रही है। ऐसे में ट्रस्ट सदस्यों ने आपस में पैसा इकट्ठा कर फिलहाल तीन सिलिंडर खरीदे हैं। जिस किसी को भी जरूरत होती है वह संस्थापक सदस्य अर्जुन शर्मा के मोबाइल नंबर 9897426779 पर संपर्क कर सकता है। ट्रस्ट मरीजों को मुफ्त में ऑक्सीजन मुहैया करा रहा है। शनिवार तक वह 12 मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराकर उनकी जिंदगी बचाने में मदद कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन के लिए कॉल आने पर उनके डॉक्टरों का पैनल मरीज को देखने जाता है। यदि जरूरत होती है तभी ऑक्सीजन लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि सेवा पूरी तरह फ्री है, मगर यदि कोई सक्षम व्यक्ति है और वह ऑक्सीजन का पैसा चुकाना चाहता है तो ट्रस्ट उस पैसे को अन्य मरीजों के लिए संसाधन खरीदने में खर्च करेगा। ट्रस्ट के पैनल में डॉ. नीता यादव, डॉ. मनीष सैनी और विनीत रामपाल शामिल हैं।
रक्त चाहिए तो कॉल करें
एफबीडी के सदस्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान भी कर रहे हैं। ट्रस्ट ने 25 बच्चे थैलासीमिया के गोद लिए हुए हैं, जिनको ट्रस्ट की ओर से मुफ्त में लगातार रक्त उपलब्ध कराया जाता है। कोरोना काल में जब लोग इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए रक्तदान करने से बच रहे हैं। ऐसे में ट्रस्ट के सदस्य लगातार रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि किसी को रक्त की जरूरत है तो वह ट्रस्ट अध्यक्ष पंकज पांचाल के मोबाइल नंबर 9991810015 पर संपर्क कर सकता है।