{"_id":"609438118ebc3ecfc918a56c","slug":"fbd-members-came-forward-to-help-corona-patients-saharanpur-news-mrt5372149185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों की मदद को आगे आए एफबीडी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों की मदद को आगे आए एफबीडी सदस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना मरीजों की मदद के लिए फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट (एफबीडी) के सदस्य आगे आए हैं। उन्होंने ना केवल अपने पैसे से जरूरतमंदों के लिए दस ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदे हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को रक्त और दवाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं। उनके सेवा भाव को देखते हुए एंटील्स सिक्योरिटी के मालिक मेजर विशाल तनेजा ने भी चार सिलिंडर अपनी ओर से दिए हैं।
एफबीडी के संस्थापक सदस्य अर्जुन शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन के लिए कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 9897426779 पर कॉल कर सकता है। अध्यक्ष पंकज पांचाल ने बताया कि उनकी टीम के डॉ. नीता यादव, विनीत रामपाल, अमित जैन द्वारा मरीजों के घर जाकर उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों का पैनल वीडियो कॉल के जरिए भी मरीजों को परामर्श दे रहा है। कोरोना से पीड़ित 26 मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई है। रक्त प्लेटलेट्स व प्लाज्मा दिलाकर 84 लोगों की मदद की गई है। साथ ही निजी व सरकारी अस्पताल में 46 मरीजों को भर्ती कराकर उचित व्यवस्था करवाई गई है। आर्थिक रूप से कमजोर 14 मरीजों को दवा, नेबुलाइजर व ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए हैं।