फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fault came in the main line, a dozen villages immersed in darkness

Saharanpur News: मेन लाइन में आया फाल्ट, अंधेरे में डूबे दर्जनभर गांव

Wed, 30 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fault came in the main line, a dozen villages immersed in darkness
बड़गांव। 33 केवी सब स्टेशन नानौता की मेन लाइन में फाल्ट होने के कारण शिमलाना बिजली घर से जुड़े क्षेत्र के एक दर्जन के करीब गांवों के लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। मंगलवार दोपहर दो बजे से बंद हुई बिजली सप्लाई बुधवार को दोपहर बाद तक भी सुचारु नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

शिमलाना निवासी अनिल, रविंद्र सिंह, अजय, मोहन राणा, संसार सिंह सिसौनी निवासी अजीत सिंह, निकू राणा, संदीप राणा आदि ने बताया कि मंगलवार दोपहर से लाइट बंद होने के कारण रात भर लोगों को अंधेरे में बितानी पड़ी, वहीं बुधवार को क्षेत्र के किसी भी गांव में ताजा पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। पानी की सप्लाई न होने के कारण जहां काम काज पर जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं गृहिणियों का काम भी खासा प्रभावित हुआ है। दुपहर बाद तक शिमलाना बिजली घर से जुड़े गांव शिमलाना, सिसौनी, चिराऊ, बहेड़ा, रत्नहेड़ी, सिसौना जमालपुर, पीपलो, खुदाबक्सपुर माजरा आदि गांवों की बत्ती गुल पड़ी रही। उधर, जेई बृजगोपाल ने बताया कि मंगलवार को नानौता सब स्टेशन से शिमलाना बिजली घर को जाने वाली मेन लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसे शीघ्र ठीक कराया जा रहा शाम तक बिजली सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed