फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Father was beheaded with ax, son's condition is also critical

कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला, बेटे की हालत भी गंभीर

Mon, 23 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Father was beheaded with ax, son's condition is also critical
विलाप करते सददूक के परिजन - फोटो : SAHARANPUR
कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला, बेटे की हालत भी गंभीर
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। मवेशियों के लिए घर के आंगन में खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के हबीबपुर तपोवन गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे सद्दूक (60) अपने घर के आंगन में मवेशियों के लिए खूंटा गाड़ रहा था। इसका पड़ोसी महरूफ ने विरोध किया। महरूफ का कहना था कि वह उसकी जगह पर खूंटा गाड़ रहा है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि महरूफ ने अपने भाई और दो बेटों के साथ मिलकर सद्दूक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिता को बचाने आए सद्दूक के बेटे शफक्कत पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया गया। बाप-बेटे को खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरते देख हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बेहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सद्दूक को मृत घोषित कर दिया गया। शफक्कत को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी मिर्जापुर विदेशपाल गिरि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शफक्कत की तहरीर पर हत्यारोपी महरुफ और शाहरुख पुत्रगण मंजूरा, मुशरिफ एवं मिस्त्रियान पुत्रगण महरुफ निवासी हबीबपुर तपोवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सददूक की मौत के बाद उसके घर जमा ग्रामीण की भीड़

सददूक की मौत के बाद उसके घर जमा ग्रामीण की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed