फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   father kept trampling daughter dignity in Saharanpur

कलंकित हुआ रिश्ता; पिता ही रौंदता रहा बेटी की अस्मत, गांव की एक और किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Fri, 21 Apr 2023 10:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Apr 2023 10:01 PM IST
सार

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
father kept trampling daughter dignity in Saharanpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सहारनपुर के गागलहेड़ी में पिता के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक व्यक्ति पिछले कई साल से अपनी बेटी तथा एक अन्य किशोरी से लगातार दुष्कर्म करता चला आ रहा है। पीड़ित बेटी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया। आरोपी पिता पूर्व ग्राम प्रधान है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी बहनों तथा एक अन्य किशोरी के साथ थाने पहुंची। जहां उसने बताया कि उसका पिता कई साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। विरोध पर मारपीट करता था। इतना ही नहीं संभल जिले की एक किशोरी को वह घर लेकर आया था, उसके साथ भी उसका पिता दुष्कर्म करता है। काफी समय तक वह लोक लाज के मारे चुप रही, लेकिन जब आरोपी पिता ने अपनी शर्मनाक हरकत बंद नहीं की तो आखिर में उन्हे पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

विज्ञापन

 

एसपी सिटी ने बताया कि दोनों की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओ में मामला दर्ज कर पीड़िताओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। इसके बाद उसे  शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पूर्व में अपने गांव प्रधान भी रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed