फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Father is not sure, son was in contact with terrorists

UP ATS: आतंकी नदीम के परिवार को नहीं हुआ यकीन, गांव वाले भी हैरान, अब पिता ने कही ये बड़ी बात

Sat, 13 Aug 2022 08:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 08:22 AM IST
सार

एटीएस द्वारा पकड़े गए नदीम के आतंकियों के जुड़े होने का उसके परिजनों का यकीन नहीं हो रहा है। वहीं नदीम के राज जानकर गांव वाले भी हैरान हैं।

विज्ञापन
Father is not sure, son was in contact with terrorists
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के कुंडाकला गांव के मोहम्मद नदीम को एटीएस द्वारा उठाए जाने से बीते छह दिनों से उसके परिजन परेशान थे। अब उनके बेटे के संबंध जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान से होने की जानकारी मिली तो परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है। उन्हें यह यकीन नहीं हो रहा कि नदीम आंतकियों के संपर्क में था। वहीं नदीम के पकड़े जाने से ग्रामीण भी हैरत में है।

विज्ञापन


गंगोह कोतवाली के गांव कुंडाकला निवासी किसान नफीस अहमद 50 बीघा जमीन का मालिक है। उसकी दो बेटी और पांच बेटों में नदीम सबसे बड़ा है। नदीम का परिवार मूल रूप से सरसावा थाना क्षेत्र के गांव ढिक्का कलां का रहने वाला है। कई साल पहले यह परिवार गांव कुंडाकला में आकर रहने लगा था। आठवीं तक पढ़ा नदीम पहले गांव में ही किराना की दुकान करता था। बाद में वह देहरादून जाकर एक फैक्टरी में काम करने लगा।
विज्ञापन


बताया गया कि देहरादून में रहते हुए वह कुछ कश्मीरी युवकों के संपर्क में आया था। वह अक्सर गांव आता था। हमेशा शांत रहने वाला नदीम गांव आकर पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। नदीम के एटीएस द्वारा पकड़े जाने से परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि वह आतंकियों के संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता नफीस का कहना है कि उसकी बुआ पाकिस्तान में है, बेटा शायद उससे ही बात करता हो। मैं तो अनपढ़ हूं, कुछ ज्यादा नहीं जानता। हां बेटा देर रात तक मोबाइल पर बातें करता रहता था। उधर, ग्रामीण वाशित, मशरुर राना, इलियास का कहना है कि नदीम के आतंकी कनेक्शन होने से ग्रामीण हैरत में हैं, क्योंकि उसे देख कर नहीं लगता था कि वह आतंकियों के सम्पर्क में है।

यह भी पढ़ें: UP ATS Arrested Terrorist: पाकिस्तान में है नदीम की बुआ, गांव वाले बोले- उसे देखकर नहीं लगता था...

पाकिस्तान में है रिश्तेदारी
नदीम के पिता नफीस अहमद ने बताया कि पाकिस्तान में उनकी कुछ रिश्तेदारी है। उसकी पत्नी जरीना की एक बुआ बशीरी पाकिस्तान के जिला खरखौदा में है। दूसरी बुआ नवाबशाह पिंड पाकिस्तान में है। इसके अलावा नफीस की एक बुआ पाकिस्तान के जिला कुशुर गांव बरखी में है। नदीम भी अक्सर रिश्तेदारों से बातचीत करता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed