फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Father dies in road accident, son injured

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

Thu, 23 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Father dies in road accident, son injured
सहारनपुर कें हलालपुर में सड़क हादसे में घायल लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव हलालपुर के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

भूड़पुर झबरेड़ा निवासी 48 वर्षीय पप्पू, उसका बेटा 22 वर्षीय नितिन और एक अन्य रिश्तेदार काला दो बाइकों पर हलालपुर गांव जा रहे थे। जैसे से वे गांव के पास पहुंचे तो यहां तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे पप्पू और नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि काला को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया, जबकि इस दौरान चालक भाग निकला। कुछ अन्य लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां पप्पू को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके बेटे नितिन का भी उपचार शुरू कराया गया। उनके साथ आए काला सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे तीज पर सिंदारा के लिए हलालपुर आए थे। थाना देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद घायल का उपचार करवाने के साथ ही जांच करवाई जा रही है।

सहारनपुर कें हलालपुर में सड़क हादसे में मौत के बाद गमजदा परिजन

सहारनपुर कें हलालपुर में सड़क हादसे में मौत के बाद गमजदा परिजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed