{"_id":"62ded9b632ae19696f742ade","slug":"father-daughter-dies-after-being-hit-by-truck-saharanpur-news-mrt598474320","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत
विज्ञापन
आदेश का फाइल फोटो
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला-देहरादून हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। मौके पर भीड़ एकत्र हुई तो चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पिता-पुत्री की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कोतवाली नकुड़ के गांव ढायकी निवासी आदेश (51) अपनी पुत्री खुशी (15) के साथ बाइक से गांव पावटी से लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह दोनों जब हाईवे पर उनाली-सबदलपुर के बीच पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक से कुचले जाने जाने पर आदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर एकत्र भीड़ ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। सूचना पर थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए खुशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी भी मौत हो गई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
रिश्तेदारी में गई थी खुशी, मचा कोहराम
आदेश व खुशी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव ढायकी में एक साथ हुई पिता-पुत्री की मौत से ग्रामीणों में भी शोक की लहर है। आदेश के चाचा इसम सिंह ने बताया कि खुशी करीब 10 दिन पूर्व गांव पावटी में अपनी मौसी के यहां गई थी। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे आदेश खुशी को लेने बाइक से पावटी गया था। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फैली कांवड़ियों के मरने की सूचना
हादसे के तुरंत बाद अफवाह फैल गई कि सड़क हादसे में कांवड़ियों की मौत हुई है। इसका पता लगते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता लगा कि कांवड़िये नहीं हैं।

खुशी का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR