{"_id":"5eef9bf98ebc3e42f10020b5","slug":"father-became-happy-on-father-s-day-happiness-came-in-homes-saharanpur-news-mrt487529834","type":"story","status":"publish","title_hn":"फादर्स डे पर पहली बार पापा बनने पर खिले चेहरे, घर में आई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फादर्स डे पर पहली बार पापा बनने पर खिले चेहरे, घर में आई खुशी
विज्ञापन
अपनी बेटी के साथ अमजद
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फादर्स-डे पर पिता बनकर चेहरे खिले, घरों में आई खुशी
सहारनपुर। फादर्स-डे पर एसबीडी जिला महिला अस्पताल में कई बच्चों ने जन्म लिया। पहली बार पिता बनने वालों के चेहरे खिले नजर आए। उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। अमर उजाला टीम ने अस्पताल पहुंचकर पिता बने युवाओं से बात कर उनके जज्बात जाने।
बेहट के झंझेड़ी पठानपुरा निवासी समून की पत्नी तबस्सुम ने महिला अस्पताल में दोपहर 1:45 बजे बेटी को जन्म दिया है। समून घर में बेटी आने से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझते हैं। सबसे खुशी की बात यह है कि उनकी पत्नी और बेटी स्वस्थ हैं।
रोगला हतौली निवासी राजू की पत्नी ने दोपहर 12 बजे बेटे को जन्म दिया। राजू की यह पहली संतान है, जिसे लेकर राजू और पत्नी दोनों बेहद उत्साहित और खुश हैं। राजू का कहना था कि पहली बार पिता बनकर उन्हें अलग ही अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
चौधरी विहार निवासी अमजद की पत्नी ने दोपहर 12:30 बजे बेटी को जन्म दिया है। अमजद बेटी के घर में आगमन से खुश नजर आए। अमजद का कहना है कि वह फादर्स डे आदि में विश्वास नहीं करते हैं, मगर उनके लिए यह दिन खास रहेगा।

नवजात बेटे के साथ राजू- फोटो : SAHARANPUR

अपनी बेटी साथ समून- फोटो : SAHARANPUR