फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Father attempts to burn daughter alive, seriously burnt

Saharanpur News: पिता पुत्री को जिंदा जलाने का प्रयास, गंभीर रूप से झुलसे

Tue, 09 Dec 2025 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 09 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Father attempts to burn daughter alive, seriously burnt
चिलकाना। गांव दूधगढ़ में घर में सो रहे पिता-पुत्री को जिंदा जलाने का प्रयास हुआ है। दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में पिता-पुत्री बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव दूधगढ़ निवासी कादिर ने बताया कि शनिवार रात उसके पिता समा, बहन दिलकश घर पर अकेले थे। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। रात्रि में गांव के ही दो लोग उसके घर पहुंचे, दरवाजा खटखटाकर पिता, बहन को जलाने की धमकी दी। दोनों आरोपियों ने मकान के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की जद में आकर कमरे में सो रहे उसके पिता, बहन झुलस गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, उसी समय दोनों आरोपी मौके से भाग गए। गांव के लोगों ने उसके पिता, बहन को झुलसी हुई हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कादिर ने बताया कि वह, उसका भाई लुधियाना में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। जब उन्हें इस घटना का पता चला तो वह सीधे मेडिकल कॉलेज पिलखनी पहुंचे। कादिर ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

------
मामले में तहरीर मिली है, जिसमें दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
प्रिया यादव, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed