फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Father and sons sentenced to ten years for attempt to murder

Saharanpur News: हत्या के प्रयास में पिता-पुत्रों को दस साल की सजा

Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Father and sons sentenced to ten years for attempt to murder
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


सहारनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 8 महेश कुमार ने हत्या के प्रयास का दोषी पाए जाने पर पिता-पुत्रों को 10 वर्ष के कारावास और 80-80 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता बिक्रम सिंह ने बताया की 28 सितंबर 2018 को शाम सात बजे ग्राम उमरी कलां थाना रामपुर मनिहारान निवासी दो भाई अमित और अंकित अपने घर के बाहर नाली पर पत्थर लगा रहे थे। गांव के ही मोहकम सिंह और उसके लड़के ललित कुमार और विनीत कुमार आए और अपने घर के पानी की निकासी को लेकर अमित और अंकित को गाली देने लगे। विरोध करने पर मोहकम सिंह , ललित कुमार और विनीत कुमार ने लाठी ,डंडों और फावड़े से दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट अमित ,अंकित के चाचा नरेश कुमार ने थाना रामपुर मनिहारान में दर्ज़ कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना उपरांत मोहकम और उसके दोनों लड़के ललित और विनीत कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास में आरोप पत्र दाखिल किया था। वाद की सुनवाई के उपरांत साक्ष्य और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए मोहकम और उसके दोनों बेटों ललित कुमार और विनीत कुमार को न्यायालय ने 10 वर्ष का कारावास और 80-80 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई हैं। अभियुक्तों को तीन माह के अंदर पीड़ित अमित और अंकित को एक लाख रुपए देने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed