फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fasting gives the message of patience and humanity: Maulana Muawwaj

सब्र एवं इंसानियत का पैगाम देता है रोजा : मौलाना मुआव्वज

Thu, 19 Feb 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fasting gives the message of patience and humanity: Maulana Muawwaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिलकाना। कस्बे की मस्जिद कुरैशियान के इमाम मौलाना मुअव्वज ने रमजान का चांद दिखाई देने पर सभी को बधाई देते हुए रमजान की फजीलत के बारे में जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि रोजा सब्र एवं इंसानियत का पैगाम देता है।

बुधवार को रमजान का चांद दिखाई देने पर मौलाना ने कहा कि रमजान उल मुबारक का महीना उम्मते मुसलमा के लिए अल्लाह की तरफ से बहुत बड़ा इनाम है। इसके रोजों को फर्ज करार दिया गया है और तरावीह को सुन्नत मोकादा फरमाया है। उन्होंने कहा कि इस महीने में जब आदमी एक नेकी करता है, तो उसको 70 नेकी करने का सवाब दिया जाता है। अल्लाह की तरफ से नेकियों की अहमियत बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

रमजान में रोजाना 10 लाख जहन्नमियों को आजाद करके जन्नत में दाखिल किए जाते हैं। उन्होंने फरमाया कि यह गमखवारी का महीना है। इसमें गरीब लोगों के साथ हमदर्दी करनी चाहिए और अपने मालों की जकात से गरीब लोगों की जरूरत पूरी करनी चाहिए। इससे हमारे माल की हिफाजत की जिम्मेदारी खुद अल्लाह ने ली है और यह सब्र का महीना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा रखने में जो मशक्कत और दुश्वॉरी पेश आए, उस पर सब्र करके बर्दाश्त से काम लें। किसी से बद कलामी बद जुबानी हरगिज़ न करें। अपने आप को समझा लो आज मेरा रोजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed