फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Faruqui playing hockey with Major Dhyanchand is no more

नहीं रहे मेजर ध्यानचंद के साथ हॉकी खेलने वाले फारुकी

Tue, 23 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Faruqui playing hockey with Major Dhyanchand is no more
इकबाल अहमद फारूखी - फोटो : SAHARANPUR
नहीं रहे मेजर ध्यानचंद के साथ हॉकी खेलने वाले फारुकी
विज्ञापन

सहारनपुर। मेजर ध्यानचंद के साथ हॉकी खेलने वाले 95 वर्षीय इकबाल अहमद फारुकी अब नहीं रहे। उन्होंने सोमवार की दोपहर 12 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिजनों के साथ खेल प्रेमियों में दुख: की लहर है।

मंडी क्षेत्र में रहने वाले इकबाल अहमद फारुकी 1952 में बाराबंकी में रेलवे की टीम की ओर से मेजर ध्यानचंद की टीम के खिलाफ खेले थे। उस समय मेजर ध्यानचंद मेरठ रेजीमेंट की ओर से खेलते थे। यह मैच पहले दिन ड्रॉ रहा था लेकिन दूसरे दिन एक गोल से मेजर ध्यानचंद की टीम जीत गई थी। फारूकी दूसरा मैच 1966 में करनाल में खेले थे। यह मैच एक खिलाड़ी को आर्थिक मदद के लिए कराया गया था। इसमें दो टीमें बनाई गई थीं। इकबाल मेजर ध्यानचंद की टीम में खेले थे। इस मैच में मेजर की टीम विजेता रही थी। इकबाल अहमद फारुकी के भतीजे दानिश सिद्दीकी ने बताया कि वह कई दिन से बीमार थे। इलाज के बावजूद उनकी हालत नहंी सुधर रही थी। उनके दो बेटे हैं, जो रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। एक अलीगढ़ में रहते हैं और दूसरा साथ रहते हैं। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष नीरपाल सिंह, हॉकी कोच रहे शारिक हुसैन आदि ने फारुकी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed