फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers will protest indefinitely at Tehsil Behat from today

Saharanpur News: तहसील बेहट पर आज से अनिश्चकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers will protest indefinitely at Tehsil Behat from today
-राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले होगा आंदोलन
विज्ञापन


छुटमलपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से बेहट तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं ने रविवार को क्षेत्रीय गांवों का दौरा कर किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बेहट पहुंचने की अपील की।

संगठन के आईटी सेल के जिलाध्यक्ष सागर सैनी और ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सैनी ने ब्लॉक मुजफ्फराबाद और साढौली कदीम के अलीपुर संभालकी, सुंदरपुर, समसपुर आदि गांवों में संपर्क अभियान चलाकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। उनका कहना था कि ग्राम समसपुर में चकरोड पर अवैध कब्जे हैं, जिन्हें तत्काल हटवाया जाए। बेहट तहसील में कई भ्रष्ट लेखपाल तैनात हैं। इनका पैतृक गांव भी तहसील के ही अंतर्गत आता है। ऐसे में इनका स्थानांतरण दूसरी तहसील में किया जाए। ग्राम लोदीपुर में किसान के खेत में नालियों का पानी बहकर आ रहा है, जिससे उसकी फसल नष्ट हो रही है। ऐसे में यहां पुलिया बनवा कर समस्या का समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि उक्त तीनों मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो 17 जुलाई से अनिश्चित कालीन धरना, 18 जुलाई से जिलाध्यक्ष चौ़ सुखबीर सिंह के नेतृत्व में भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने चेताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed