फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers upset due to non-start of procurement of paddy

शुरु नहीं हुई धान की खरीद, किसान परेशान

Wed, 05 Oct 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to non-start of procurement of paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौली कदीम। धान क्रय केंद्रों पर तौल शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। वे क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्रों पर तौल न होने से वे फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
किसान योगेंद्र सिंह, अरुण कुमार, प्रेमपाल, सुखपाल, अक्षय कुमार, चौधरी आकिल, परवेज, शमशाद आदि का कहना है कि धान की फसल बेचने के लिए उन्होंने पंजीकरण करा लिया है। क्रय केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हुई। क्षेत्र में रोगला हथौली व कवादपुर में दो राइस मिलें हैं। वे भी सरकारी खरीद शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मिल संचालकों का कहना है कि किसानों ने सीधे फसल खरीदने की उन्हें प्रशासन से अनुमति नहीं है। किसानों ने क्रय केंद्रों पर शीघ्र खरीद शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हरियाणा की तर्ज पर हो खरीद
गांव टोडरपुर निवासी सतीश शर्मा का कहना है कि धान की फसल पड़ोसी राज्य हरियाणा की मंडियों की तर्ज पर खरीदी जानी चाहिए। वहां मंडी में पहुंचते ही किसान की फसल की तौल शुरू हो जाती है। हमारे यहां पंजीकरण कराने के बावजूद तौल शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की चेतावनी ने बढ़ाई परेशानी
गांव मंझाड़ी निवासी किसान मन्नू सिंह का कहना है कि गत दिनों हुई बारिश से फसलों में पानी भरने से नुकसान हो गया है। मौसम विभाग की तीन दिन में बारिश की चेतावनी ने उन्हें और चिंता में डाल रखा है। यदि तौल शुरू हो जाती तो वे मशीन से धान कटाई कर समय से बेच देते।
न रखने की जगह न बारदाना
जोधेबांस निवासी किसान शम्भूराम का कहना है कि किसानों के पास इतनी व्यवस्था नहीं हो है कि वे धान को घर में रख सकें। यदि किसान थोड़ी बहुत फसल को सुखाकर लेता है तो उसे चूहे क्षति पहुंचाते हैं। फसल के क्रय केंद्र पर तत्काल तौल कराई जानी चाहिए।

सभी क्रय केंद्रों को एक अक्तूबर से धान खरीद किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। मंगलवार व बुधवार को अवकाश के चलते क्रय केंद्र बंद हैं। वे जल्द ही क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद का जायजा लेंगे। किसानों को फसल बेचने में कोई समस्या नहीं आने देंगे।-दीपक कुमार, एसडीएम बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed