फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers told the budget disappointing

Saharanpur News: किसानों ने बजट को बताया निराशाजनक

Thu, 02 Feb 2023 09:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Feb 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers told the budget disappointing
सहारनपुर। मोदी सरकार के बजट से किसानों ने काफी आस लगा रखी थी। उन्हें उम्मीद थी कि बजट में न सिर्फ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि बढ़ेगी बल्कि किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला ऋण भी ब्याज मुक्त देने का प्रावधान होगा। बजट को अधिकतर किसानों ने निराशाजनक करार दिया है।
विज्ञापन

किसानों के लिए खास नहीं बजट
किसानों ने बजट से खासी उम्मीद लगा रखी थी। लेकिन किसानों के लिए कुछ खास नहीं किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए मिलने वाले ऋण को ब्याज मुक्त किया जाना चाहिए था। कृषि यंत्रों एवं उर्वरकों पर अनुदान में इजाफा और किसानों के लिए बिजली मुफ्त करने का प्रावधान होना चाहिए था।-अशोक कुमार, जिला महासचिव भाकियू (टिकैत)
विज्ञापन

फसलों की खरीद की गारंटी का प्रावधान जरूरी
बजट में देश के किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण को बढ़ाया है। इससे किसानों पर कर्ज में ही इजाफा होगा। किसानों को उम्मीद थी कि बजट में किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले ऋण को ब्याज मुक्त किया जाएगा। साथ ही बजट में एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद की गारंटी का प्रावधान होना चाहिए था।-नीरज चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू पथिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया पर ब्याज के लिए रिजर्व फंड नहीं
केंद्रीय बजट में बागवानी और प्राकृतिक खेती के लिए प्रावधान तो अच्छी बात है। किसानों को पूरी उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में धनराशि बढ़ाई जाएगी। बकाया गन्ना मूल्य और बकाया पर ब्याज के लिए रिजर्व फंड बनने की आशा भी अधूरी रह गई।-श्यामवीर त्यागी, प्रदेश संयोजक (गन्ना) भारतीय किसान संघ

फसलों के लाभकारी मूल्य पर फोकस नहीं
बजट में किसानों की उन्नति के लिए कुछ खास नहीं किया गया। बजट में किसानों की क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने पर फोकस होना चाहिए था। खेती को मनरेगा से जोड़कर इसके लिए मजदूर उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए थी। बजट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विशेष प्रावधान नहीं किया गया-भगत सिंह वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू (वर्मा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed