गांधी पार्क से कलक्ट्रेट तक गरजे किसान, निकाला जुलूस
सहारनपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता और किसानों ने गांधी पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। काला कानून वापस लो का नारा बुलंद किया और भाजपा सरकारों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। बड़ी संख्या में किसान पैदल चल रहे थे तो ट्रैक्टर और अन्य वाहनों की लंबी लाइन थी। प्रदर्शन के दौरान मार्ग पर भाकियू का पूरी तरह कब्जा रहा।
सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे से भाकियू कार्यकर्ता गांधी पार्क मैदान पर इकट्ठा हुए और प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार तथा जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट की तरफ कूच लिया। वहां से रोडवेज बस स्टैंड, जीपीओ रोड, कोर्ट रोड पुल से होकर कोर्ट रोड पर दीवानी कचहरी तिराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर भी जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसानों ने अनुशासन में रहते हुए प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार मनमोहन सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों की वजह से किसानों की दुर्गति हो जाएगी, जिससे बचना जरूरी है। 35 साल से किसान एकजुट नहीं हुआ था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि कानून लाकर यह कर दिया है। आज किसान एकजुट होकर आंदोलन चला रहे हैं। मंडल महासचिव जगपाल सिंह ने कहा कि किसानों को कमजोर ना समझा जाए, अब किसान जागरूक है और अपना हक लेकर ही दम लेगा।
जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि अभी तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है, अब दिल्ली की बारी है। किसान तैयार रहें, एक-एक महीने का राशन साथ लेकर चलना है। जिला महासचिव अशोक कुमार ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और किसान दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल होंगे। इसके बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पांच मांगे रहीं, जिनमें कृषि कानून वापस लेने, एमएसपी को कानून बनाने, बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित शीघ्र दिलाने, बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने और पराली जलाने से रोकने का कानून वापस लेना शामिल रहा।
इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, युवा प्रदेश महासचिव मेवाराम, प्रदीप शर्मा, मास्टर रघुवीर सिंह, जिले सिंह, राजेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
डेयरी संचालक ने कराई भोजन की व्यवस्था
भाकियू के जुलूस और प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट में ही भोजन की व्यवस्था रही। भोजन के पैकेट डेयरी संचालक संजय वालिया और उनके साथियों की तरफ से बांटे गए। कलक्ट्रेट परिसर में ही भोजन करने के उपरांत कार्यकर्ता अपने घरों को रवाना हुए।
पुलिस रही मुस्तैद
इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। गांधी पार्क से ही पुलिस की टीम किसानों के आगे चलती रही। कोर्ट रोड पुल से एसएसपी डा. एस चनप्पा, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित अन्य थानों की पुलिस साथ चलती रही।
गेट बंद कर देने पर जताई नाराजगी
किसानों के वाहन जब कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे तो चार ट्रैक्टर को अंदर जाने के बाद पुलिस ने गेट बंद कर दिया। इससे किसान नाराज हो गए। कलक्ट्रेट से कुछ कार्यकर्ता वापस गेट पर पहुंचे और जोर जबरदस्ती कर गेट खोल दिया और अन्य सभी वाहनों को कलक्ट्रेट में प्रवेश करा लिया।

सहारनपुर में कृषि कानून के विरोध में झलूस लेकर कलेक्ट्रेट की और बढते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कृषि कानून के विरोध में झलूस लेकर कलेक्ट्रेट की और बढते भाक्यू कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कृषि कानून के विरोध में झलूस लेकर कलेक्ट्रेट की और बढतेभाकियू कार्यकर्ताओं के साथ ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कृषि कानून के विरोध में झलूस लेकर कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानो को भोजन वितरित करते ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कृषि कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कृषि कानून के विरोध में झलूस लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध जताते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कृषि कानून के विरोध में झलूस लेकर कलेक्ट्रेट की और बढतेभाकियू कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कृषि कानून के विरोध में झलूस के साथ ट्रेक्टर लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे भाकियू कार्?- फोटो : SAHARANPUR

खलासी लाइन पुलिस चौक के बाहर बेरीकेडिंग लगाकर डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ?- फोटो : SAHARANPUR