{"_id":"658c718e71058ebd5c0952d7","slug":"farmers-started-indefinite-hunger-strike-at-the-commissioners-office-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-15488-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसानों ने कमिश्नर कार्यालय पर शुरू की बेमियादी भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसानों ने कमिश्नर कार्यालय पर शुरू की बेमियादी भूख हड़ताल
Thu, 28 Dec 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना मूल्य 400 रुपये क्विंटल घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पांच कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा करने के ठोस आश्वासन मिलने तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
बुधवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड में 23 दिसंबर से धरनारत किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता अपराह्न 2.30 बजे जुलूस के रूप में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। इसके बाद संगठन के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर अपर मंडलायुक्त प्रशासन सुरेंद्र राम से वार्ता की। वार्ता असफल रहने पर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने बेमियादी धरना और भूख हड़ताल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों को पूरा करने के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता तक तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। शाम छह बजे से भूख हड़ताल शुरू करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरपत राणा, वेदपाल फौजी, धर्मवीर त्यागी और जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह शामिल है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पर डेरा जमाकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया।
उन्होंने गन्ना मूल्य 400 रुपये क्विंटल घोषित करने, हिंडन एवं काली नदी को प्रदूषण मुक्त करने, ग्राम अंबेहटा मोहन नहर के पुल से मुजफ्फरनगर के ग्राम बलवाखेड़ी की सीमा तक सड़क का निर्माण करने आदि मांग की। उन्होंने कहा कि ग्राम अंबेहटा मोहन में बड़ी आबादी होने के बावजूद सरकारी अस्पताल एवं बैंक नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान विनोद सिंह, पिंकी राणा, कृष्णपाल सिंह, दीपक कुमार, श्याम सिंह, कुलदीप राणा, वेदपाल फौजी आदि मौजूद रहे।